Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsVasantotsav 2025 Celebrated at Swami Vivekanand Subharti University on February 14

सुभारती विश्वविद्यालय में मनाया जाएगा बसंतोत्सव 2025

Meerut News - स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के ललित कला संकाय में 14 फरवरी को बसंतोत्सव-2025 का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मां सरस्वती को समर्पित है, जिसमें छात्र भारतीय शास्त्रीय व लोक नृत्य एवं गायन...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठThu, 13 Feb 2025 03:33 AM
share Share
Follow Us on
सुभारती विश्वविद्यालय में मनाया जाएगा बसंतोत्सव 2025

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के ललित कला संकाय में आगामी 14 फरवरी को बसंतोत्सव-2025 का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मंच कला विभाग द्वारा मां सरस्वती को समर्पित करते हुए मनाया जाएगा। मंच कला विभाग की अध्यक्ष डॉ. भावना ग्रोवर ने बताया कि विभाग के सभी छात्र-छात्राएं भारतीय शास्त्रीय व लोक नृत्य एवं गायन की प्रस्तुतियां देकर मां सरस्वती को पुष्प अर्पित करेंगे। ललित कला संकाय के डीन प्रोफेसर पिंटू मिश्रा ने कहा कि इस वर्ष बसंतोत्सव का आयोजन सातवें वर्ष में किया जा रहा है। भारतीय विश्वविद्यालय संघ की एडिशनल सेक्रेटरी डॉक्टर ममता आर अग्रवाल मुख्य अतिथि रहेंगी। कथक नृत्यांगना पद्मश्री नलिनी कमलिनी अस्थाना भी कार्यक्रम में भागीदारी करेंगी। मंच कला विभाग द्वारा शारदा श्री सम्मान का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभागाध्यक्ष मंच कला विभाग प्रोफेसर भावना ग्रोवर एवं विभाग के अन्य सदस्यगण डॉ. नेहा सिंह, डॉ. विधि खंडेलवाल, डॉ. श्वेता चौधरी, डॉ. इंद्रेश मिश्रा एवं डॉ. दीपक सिंह ने बसंतोत्सव के पोस्टर का भी विमोचन किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें