Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsVaisakhi Celebrations Nagar Kirtan in Delhi with Enthusiastic Sikh Community

देवपुरी से निकाला नगर कीर्तन, गतका पार्टी ने दिखाए करतब

Meerut News - रविवार को बैसाखी के मौके पर दिल्ली रोड भाई जोगा सिंह देवपुरी से नगर कीर्तन निकाला गया। पंज प्यारों ने नगर कीर्तन का नेतृत्व किया। गतका पार्टी ने करतब दिखाए और कीर्तन में जत्थों ने शबद गायन किया। नगर...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठMon, 7 April 2025 05:30 AM
share Share
Follow Us on
देवपुरी से निकाला नगर कीर्तन, गतका पार्टी ने दिखाए करतब

रविवार को बैसाखी की खुशी में सिख समाज ने दिल्ली रोड भाई जोगा सिंह देवपुरी से नगर कीर्तन निकाला। पंज प्यारों ने नगर कीर्तन की अगुवाई की। इसमें खालसायी नगाड़ा बजाया जा रहा था, जो आकर्षण का केंद्र रहा। गतका पार्टी ने करतब दिखाते हुए शस्त्र विद्या का प्रदर्शन किया। कीर्तन में चल रहे जत्थों ने कीर्तन किया। निष्काम कीर्तनी जत्था शबद गायन करते हुए चल रहा था। नगर कीर्तन भाई जोगा सिंह देवपुरी से शुरू होकर केसर गंज चौकी, महताब सिनेमा, सदर माता सीता गुरुद्वारे से होते हुए सदर बाजार, सदर घंटाघर, आबूलेन, बेगमपुल, खुनी पुल से होते हुए थापरनगर गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे पर समाप्त हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें