इसी साल राष्ट्र को समर्पित होगा खेल विश्वविद्यालय : मुख्यमंत्री
Meerut News - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय इस साल से संचालन शुरू करेगा। उन्होंने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और कहा कि यह विश्वविद्यालय अक्टूबर-नवंबर तक राष्ट्र को...

मेरठ, मुख्य संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का संचालन इसी साल से होगा। मुख्यमंत्री ने इससे पहले मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। वहां निर्माण स्थल पर प्रजेंटेंशन देखा। अधिकारियों के साथ समीक्षा की।
विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में संबोधन और कमिश्नरी सभागार में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि खेल विश्वविद्यालय अक्टूबर-नवंबर तक राष्ट्र को समर्पित कर दिया जाएगा। यह विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय मानकों पर तैयार हो रहा है और ओलंपिक व कॉमनवेल्थ खेलों के लिए बेहतरीन खिलाड़ी देगा। मेरठ को ओडीओपी का महत्वपूर्ण केंद्र बताते हुए उन्होंने कहा कि खेलों में मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हॉकी के जादूगर के नाम पर बन रहा खेल विश्वविद्यालय बड़ी भूमिका का निर्वहन करेगा। खिलाड़ियों के लिए भी बेहतर सुविधा मिलेगी। खेल विश्वविद्यालय एक बड़ा अवसर होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।