Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsUnidentified Body Found in Hastinapur Police Investigation Underway

मेरठ : शव मिलने की सूचना से फैली सनसनी

Meerut News - हस्तिनापुर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है, जिसके शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान हैं। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठTue, 31 Dec 2024 12:01 PM
share Share
Follow Us on
मेरठ : शव मिलने की सूचना से फैली सनसनी

हस्तिनापुर। कस्बा के मुख्य मार्ग के समीप गली में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। बाद में पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। मुख्य मार्ग पर शराब के ठेके के पास एक गली में मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया परंतु सफलता नहीं मिली। फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। पेट के समीप तो गंभीर रूप से वार किया हुआ था। गले के आसपास भी कई चोट लगी है। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतक की जेब से एक आधार कार्ड व कुछ कागज भी मिले हैं जिनके आधार पर पुलिस उसकी शिनाख्त करने में जुटी है। सीओ मवाना अभिषेक पटेल ने भी मौके पर जानकारी जुटाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें