Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsTragic Road Accident Claims Lives of Two Young Men in Bahadurpur

एक साथ उठी दो अ​र्थियां तो रो पड़ा पूरा बहादरपुर गांव

Meerut News - सरधना के बहादरपुर गांव में सड़क हादसे में अनुज और अंकुश की मौत के बाद पूरे गांव में मातम है। दोनों युवकों के शव गांव पहुंचे तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अंतिम संस्कार के दौरान हर किसी की आंखें नम थीं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSat, 12 April 2025 05:28 AM
share Share
Follow Us on
एक साथ उठी दो अ​र्थियां तो रो पड़ा पूरा बहादरपुर गांव

सरधना। सड़क हादसे में बहादरपुर गांव के दो युवकों की मौत के बाद से ही मातम पसरा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव शुक्रवार को गांव पहुंचे जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर बाद एक साथ दोनों की अ​र्थियां उठी तो पूरा गांव रो पड़ा। हर किसी की आंखें नम थी। दोनों की अंतिम यात्रा में भी भारी भीड़ उमड़ी। दोपहर बाद गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, दो जवान युवकों की मौत के गम में गांव में चूल्हे तक नहीं चले। हर कोई गम में डूबा हुआ था। बता दें, कि गुरुवार देर रात मेरठ-करनाल हाईवे पर दबथुवा कॉलेज के निकट एक तेज रफ्तार कार ने बहादरपुर निवासी अनुज व अंकुश को टक्कर मार दी थी। दोनों बाइक से कंकरखेड़ा से वापस अपने गांव लौट रहे थे। गंभीर रूप से घायल हुए दोनों युवकों को ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। घटना से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने दोनों के शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया था। करीब दो घंटे तक परिजनों ने हंगामा किया था। बाद में एसडीएम महेश प्रसाद दी​क्षित ने मृतकों के परिजनों की आ​र्थिक मदद कराने व कार चालक के ​​खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया था। परिजनों के शांत होने पर गुरुवार देर रात पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को दोनों के शव गांव में पहुंचे तो उन्हें देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। पूरा गांव मानो परिवार के इस बड़े दुख में शामिल था। दोपहर बाद दोनों युवकों की एक साथ अ​र्थियां उठी तो पूरा गांव रो पड़ा। अंतिम यात्रा में भी भारी भीड़ उमड़ी। गमगीन माहौल में दोनों युवकों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

अनुज और अंकुश के शव उनके घर पहुंचे तो परिजनों में मोहराम मच गया। अनुज की पत्नी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी बार बार अनुज का चेहरा देखकर बेहोश हो रही थी। परिवार की महिलाएं उसे बामु​​श्किल संभाल रही थी। इसके अलावा अंकुश के परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था।

गम के चलते नहीं जले घरों में चूल्हे

बता दें, कि सड़क हादसे में दो जवान युवकों की मौत हो जाने के बाद बहादरपुर गांव में मातम पसर गया। दिनभर लोग मृतकों के घरों पर रहकर उनके गम में शामिल हुए। आलम ये रहा कि किसी के घर में भी चूल्हे नहीं जले।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें