मेरठ : ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत से महिला समेत दो की मौत, एक गंभीर
Meerut News - मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक के बीच टक्कर में एक महिला और उसके दामाद की मौत हो गई। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।...

मेरठ। जानी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक में भिड़ंत में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में महिला व उसका दामाद शामिल है। घटना की जानकारी पर परिवारों में कोहराम मच गया। खानपुर गांव निवासी 28 वर्षीय सुनील पुत्र राजकुमार अपनी सास हरबीरी पत्नी बृजपाल निवासी आसमाबाद जिला गढ़मुक्तेश्वर, अपने जीजा सोनू निवासी ढिंढाला के साथ सोमवार को किसी रिश्तेदारी में गए थे। मंगलवार सुबह सुनील अपनी सास हरबीरी व जीजा सोनू के साथ वापस खानपुर गांव लौट रहा था। सुनील जैसे ही रघुनाथपुर मोड़ पर पहुंचे तो मेरठ की ओर से तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे सुनील व उसकी सास हरबीरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील का जीजा सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। जबकि दोनों शवों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया। पुलिस ने बाइक व जेब से मिले कागजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी पर परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।