भावना भड़काने वाले मामलों में तुरंत होगा एक्शन, सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ी
Meerut News - मेरठ में पहलगाम में आतंकी हमले के बाद दो विवादित मामले सामने आए। ब्रह्मपुरी में एक व्यक्ति ने फलस्तीन का झंडा फहराया, जबकि परीक्षितगढ़ में इजराइल का झंडा सड़क पर बना दिया गया। पुलिस ने दोनों मामलों...

मेरठ। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद मेरठ में अचानक दो विवादित मामले सामने आए। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने घर पर फलस्तीन का झंडा लहराया और दूसरी ओर परीक्षितगढ़ में इजराइल का झंडा सड़क पर बनाया गया। इन दोनों मामलों में पुलिस से शिकायत की गई, जिसके बाद कार्रवाई हुई। परीक्षितगढ़ के आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। इस तरह के सभी मामलों में पुलिस अफसरों को तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया गया है। सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी गई है। जोन में किसी भी विवादित घटना समेत वीडियो-फोटो पोस्ट को लेकर पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। ब्रह्मपुरी में आजम ने अपने मकान पर फलस्तीन का झंडा फहराया था। इसकी वीडियो पुलिस अधिकारियों को एक्स पर पोस्ट करते हुए शिकायत की गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। वहीं, दूसरा मामला परीक्षितगढ़ में सामने आया। यहां शरारती तत्वों ने सड़क पर इजराइल का झंडा बना दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इसे मिटाया। इस तरह के मामलों में सक्रियता से कार्रवाई के लिए कहा गया है। पुलिस को आदेश दिया है कि इस तरह की सभी सूचनाओं पर अविलंब संज्ञान लेते हुए आरोपियों की धरपकड़ कराई जाए। सोशल मीडिया पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। एसपी सिटी ने बताया माहौल बिगाड़ने की कार्रवाई पर पुलिस कार्रवाई कराई जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।