Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsTemperature Rise in Meerut and West UP Amidst Changing Weather Patterns

पारे में उछाल, 20 को गिर सकती हैं बौछारें

Meerut News - मेरठ में शुक्रवार को दिन-रात के तापमान में वृद्धि हुई, क्रमश: 25.5 एवं 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति में कमी आने की संभावना है, जिससे तापमान और बढ़ सकता है। 17 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSat, 15 Feb 2025 03:37 AM
share Share
Follow Us on
पारे में उछाल, 20 को गिर सकती हैं बौछारें

मेरठ। हवा की रफ्तार होते ही शुक्रवार को मेरठ सहित वेस्ट यूपी के अधिकांश स्थानों पर दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई। मेरठ में दिन-रात के तापमान क्रमश: 3.7 एवं 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। आज से हवा की गति में और कमी आने के आसार हैं। ऐसे में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। 17 फरवरी से पहाड़ों पर संभावित सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर वेस्ट यूपी तक पहुंचने की उम्मीद है। 20 फरवरी को मेरठ सहित वेस्ट यूपी के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश हेा सकती है। इससे तापमान में गिरावट की उम्मीद है। हालांकि कड़ाके की सर्दी के आसार अब नहीं हैं। तापमान में बढ़ोतरी से सर्दी विदाई की ओर चलने लगेगी।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश: 25.5 एवं 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। गुरुवार के सापेक्ष दिन में 1.4 एवं रात में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। हवा की गति 12 किमी प्रतिघंटा रही। गुरुवार को यह 16 किमी प्रतिघंटा थी। वहीं, मेरठ का एक्यूआई 99 दर्ज हुआ जो संतोषजनक श्रेणी में रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें