मेरठ : डीएम से मिले विधायक अतुल प्रधान-सपा जिलाध्यक्ष, केस वापस लेने की मांग उठाई
Meerut News - मेरठ में सपा नेताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा दर्ज किए गए झूठे मुकदमे के खिलाफ डीएम से वार्ता की। विधायक अतुल प्रधान और सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने निष्पक्ष जांच और मुकदमा वापस...

मेरठ। पिछले दिनों कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान अधिकारी से धक्कामुक्की, सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे को लेकर शुक्रवार को विधायक अतुल प्रधान और सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी कलक्ट्रेट पहुंचे। सपा नेताओं ने डीएम से वार्ता की। कहा कि पुलिस ने झूठा मुकदमा लिखा है। इस तरह का प्रदर्शन के दौरान कुछ भी नहीं हुआ था। सिविल लाइन थाने पर प्रदर्शन मामले में सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी समेत 53 सपाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सपाइयों ने जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, जिला कार्यालय प्रभारी निरंजन सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने डीएम और एसएसपी से मिलकर अपना पक्ष रखा था और निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने और मुकदमा वापस कराने की मांग की थी।
विधायक अतुल प्रधान ने पूरा मामला विधानसभा में भी उठा दिया था। शुक्रवार सुबह पूरे मामले को लेकर विधायक अतुल प्रधान, सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष निरंजन सिंह, रविंद्र प्रेमी, जीशान अहमद, दीपक सिरोही, सरदार जीतू सिंह नागपाल, प्रेम चंद कश्यप डीएम से मिले। पूरा मामला बताया और कहा कि मुकदमा वापस कराया जाए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।