Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मेरठSP Delegation Visits Zakir Colony After Tragic House Collapse

सपा का दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज पहुंचेगा जाकिर कॉलोनी

सपा का दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज पहुंचेगा जाकिर कॉलोनी मेरठ। जाकिर कालोनी में मकान हादसे

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठWed, 18 Sep 2024 07:50 PM
share Share

जाकिर कालोनी में मकान हादसे में मारे गये लोगों के परिवार से मिलने सपा का दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व मंत्री विधायक कमाल अख्तर एवं पूर्व मंत्री विधायक शाहिद मंजूर के नेतृत्व में आज जाकर कॉलोनी पहुंचेगा। प्रदेश अध्यक्ष सपा श्यामलाल पाल ने 10 सदस्य प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है, जिसमें विधायक आशु मलिक, विधायक रफीक अंसारी, विधायक अतुल प्रधान, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, आस मोहम्मद और वरिष्ठ नेता जानू चौधरी को शामिल किया है। सपा का प्रतिनिधिमंडल पहले जाकिर कालोनी मकान हादसे के पीड़ितों से मिलेगा। इसके बाद सामूहिक गैंगरेप पीड़िता से लोहिया नगर में मिलने जाएगा। लखनऊ में अखिलेश यादव से मिले शाहिद मंजूर

बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से लखनऊ में पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर ने मुलाकात की। उनके साथ सपा जिला सचिव विनीत पायला भी रहे। उन्होंने अखिलेश यादव को मेरठ में मकान गिरने से हुए दर्दनाक हादसे की जानकारी दी। इस पर अखिलेश यादव ने आज सपा के प्रतिनिधि मंडल से जाकिर कॉलोनी पहुंचकर हादसे की पीड़ितों से मुलाकात करने को कहा। इसके अलावा राजनीतिक मुद्दों पर भी मंथन किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें