पारा पहुंचा 37 डिग्री पर, 72 घंटे भीषण गर्मी, लू के आसार
Meerut News - मेरठ में रविवार को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुँच गया। मौसम विभाग ने सोमवार से तीन दिन तक और गर्मी और लू की चेतावनी दी है। अगले 48 घंटे में धूलभरी आंधी...

मेरठ। मेरठ में रविवार को भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी। दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है और यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चले गए हैं। अब सोमवार से तीन दिन तक मेरठ सहित वेस्ट यूपी में भीषण गर्मी और लू के आसार हैं। अगले 48 घंटे में धूलभरी आंधी की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश: 37 एवं 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार को इस महीने का दूसरा सबसे अधिक और रात का सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार दिन-रात के तापमान सामान्य से क्रमश: 2.8 एवं 1.2 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गए हैं। सोमवार से नौ अप्रैल तक भीषण गर्मी के साथ तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने के आसार हैं। सोमवार के बाद से तीन दिनों तक दिन में तेज धूलभरी लू भी चल सकती है। रात में भी गर्मी का असर बढ़ने के आसार हैं और तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। रविवार को मेरठ का एक्यूआई 137 रिकॉर्ड हुआ जो मध्यम श्रेणी में है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।