वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति का छठा स्थापना दिवस मनाया
Meerut News - कंकरखेड़ा में ईशिका फार्म हाउस में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति का छठा स्थापना दिवस मनाया गया। सदस्यों ने सामुहिक नृत्य और हास्य व्यंग का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सत्यप्रकाश...

कंकरखेड़ा। ईशिका फार्म हाउस में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति का छठा स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। समिति सदस्य विमल कांत कौशिक, अजय मोहन शर्मा, सुरेश चन्द शर्मा, नरेंद्र सिंह ने सामुहिक नृत्य एवं हास्य व्यंग की सुंदर कला का प्रदर्शन किया। समिति संरक्षक एसएस त्यागी, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. जगदीश कुमार, वेदप्रकाश गोयल, अनिलकांत शर्मा, जयवीर सिंह, सुमन कांत अरोड़ा आदि ने दीप प्रज्ज्वलित किया। महिला सदस्यों शशि बाला, हेमलता, इन्दु रस्तोगी, शीला रानी, मानसी रस्तौगी ने सरस्वती वंदना की। समिति अध्यक्ष महेन्द्र कुमार रस्तौगी ने मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज मित्तल, पूर्व पार्षद राजेश खन्ना, पार्षद बबीता खन्ना, मैक्स हॉस्पिटल देहली से डॉ. करुणा झा का स्वागत किया। मेधावी प्रतिभा सम्मान के अन्तर्गत हाईस्कूल में अनन्या रस्तौगी व इंटर में नितिन कुमार को सम्मानित किया। संचालन यशपाल जांगिड़ ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।