पारा 37 के पार, भीषण गर्मी को रहित तैयार
Meerut News - मेरठ में अप्रैल की शुरुआत से गर्मी का असर बढ़ रहा है। गुरुवार को दिन का तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह बढ़ोतरी 9 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है, जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक...

मेरठ। अप्रैल की शुरुआत के साथ गर्मी का शिकंजा कसने लगा है। गुरुवार को मेरठ में दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार चल गया। रात में भी तापमान बढ़ोतरी हुई है। तापमान में बढ़ोतरी का यह क्रम नौ अप्रैल तक जारी रहने के आसार हैं और जल्द ही 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। नौ-दस अप्रैल को कुछ हिस्सों में प्री-मानसूनी गतिविधियों के दस्तक देने की उम्मीद है। इससे तेजी से बढ़ते तापमान पर ब्रेक लग सकता है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश: 37.5 एवं 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बुधवार के सापेक्ष दिन में 2.3 एवं रात में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। इससे दिन का तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड हुआ जबकि रात का 2.6 डिग्री सेल्सियस कम। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी के आसार हैं। जल्द ही रात के तापमान में भी बढ़ोतरी का क्रम शुरू होगा और यह सामान्य से अधिक हो सकता है। वहीं, गुरुवार को मेरठ का एक्यूआई 184 रिकॉर्ड हुआ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।