Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsReunion Ceremony 2025 at Meerut s Kanhore Lal PG Women s College Celebrates Alumni

पुरातन छात्र सम्मेलन

Meerut News - मेरठ के कनोहर लाल पीजी महिला महाविद्यालय में शनिवार को पुरातन छात्रा समिति द्वारा पुर्नमिलन समारोह-2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. किरण प्रदीप ने शुभारंभ किया। छात्राओं ने नृत्य,...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSun, 11 May 2025 04:45 AM
share Share
Follow Us on
पुरातन छात्र सम्मेलन

मेरठ। कनोहर लाल पीजी महिला महाविद्यालय में शनिवार को पुरातन छात्रा समिति के तत्वावधान में पुर्नमिलन समारोह-2025 का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्या प्रो. (डॉ०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि डॉ. अंजु चौधरी (प्राचार्या, महिला महाविद्यालय किदवई नगर, कानपुर), विशिष्ट अतिथि मेजर डॉ. अंजुला राजवंशी (आर. जी. पी. जी. कॉलेज मेरठ), पुरातन छात्रा समिति की समन्वयक सीमा वर्मा एवं अन्य पुरातन छात्राओं द्वारा किया गया। छात्रा मुस्कान थापा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। पुरातन छात्रा इकरा व उमरा ने समूह नृत्य, पूजा व रानी गोयल ने कविता, हिबा व ऋतु ने मोबाइल से बचाव विषय पर नाटक, मेघा व इशिका ने पंजाबी व हरयाणवी नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरी।

पुरातन छात्राओं को प्रतीक चिन्ह दिए गए। कार्यक्रम संयोजन सीमा वर्मा एवं संचालन अंजू रानी, इकरा, उमरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उमा जोशी, डॉ. मोनिका गर्ग, प्रीति, मोनिका, स्मृति यादव, डॉ. ममता अग्रवाल, प्रियंका, पूजा रानी, एम.ए मनोविज्ञान की छात्राओं अंजली, किरण, निकिता के साथ गीता गायत्री, बेबी आदि सहयोग रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें