Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मेरठRelief One lakh 87 thousand patients recovered in Meerut division

राहत: मेरठ मंडल में रिकवर हुए एक लाख 87 हजार मरीज

मेरठ मंडल में अब तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या घट रही है। मंडल में अब तक दो लाख 16 हजार 805 लोग संक्रमित हुए। इनमें से एक लाख 87 हजार से अधिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSat, 22 May 2021 10:04 PM
share Share

मेरठ मंडल में अब तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या घट रही है। मंडल में अब तक दो लाख 16 हजार 805 लोग संक्रमित हुए। इनमें से एक लाख 87 हजार से अधिक अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

मेरठ मंडल में सबसे अधिक 63 हजार 179 लोग मेरठ जिले में संक्रमित हुए। वहीं गौतमबुद्धनगर में 61 हजार 285, गाजियाबाद में 53 हजार 745 लोग कोरोना के शिकार बने। बुलन्दशहर जिला चौथे स्थान पर है, जहां अब 18 हजार 513 संक्रमित हुए। हापुड़ में 11 हजार 721 और बागपत जिले में आठ हजार 362 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

अप्रैल-मई के बाद पहली बार गौतमबुद्धनगर में 55 हजार 981, गाजियाबाद जिले में 49 हजार 997 और मेरठ में 48 हजार 373 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। बुलन्दशहर जिले में 15 हजार 871, हापुड़ में 10 हजार 192 और बागपत में छह हजार 729 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके। कमिश्नर का कहना है कि मंडल के सभी जिलों में तेजी से सुधार है। बस सतर्क रहने की जरूरत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें