Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsProminent Islamic Scholar Professor Janus Sajideen Siddiqui Passes Away in Meerut

मेरठ : यूपी मदरसा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन शहर काजी प्रो. जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी का इंतकाल

Meerut News - उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर जैनुस साजिदीन सिद्दीकी का सोमवार सुबह निधन हो गया। उन्हें धनवंतरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठMon, 10 March 2025 12:46 PM
share Share
Follow Us on
मेरठ : यूपी मदरसा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन शहर काजी प्रो. जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी का इंतकाल

उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष, शहर काजी मेरठ, अलीगढ़ मुसलिम यूनिवर्सिटी में दीनयात के पू्र्व अध्यक्ष, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित इस्लामी विद्वान प्रोफेसर जैनुस साजिदीन सिद्दीकी का सोमवार सुबह इंतकाल हो गया। तबीयत बिगड़ने पर आज सुबह ही उन्हें धनवंतरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शोक में पूरे इलाके के बाजार बंद हो गए। शहर काजी के निधन की सूचना मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। शोक जताने के लिए शहर के प्रमुख लोगों का उनके आवास पर तांता लग गया। लोगों ने उनके पुत्र डॉक्टर सालेकीन को सांत्वना दी, ढांढस बंधाया और शहर काजी के निधन पर शोक जताया। वहीं एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह भी शहर काजी के आवास पर पहुंचे और उनके निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। पूर्व मंत्री हाजी इसरार सैफी, कारी सलमान, हाजी शीराज रहमान, डॉक्टर बदर महमूद एडवोकेट, कारी शफीकुर्रहमान कासमी, कारी अफ्फान, अहतेशाम इलाही, मईनुद्दीन पहलवान, महफूज गुड्डू ने उनके निधन पर शोक जताया। जमीयत उलेमा शहर के महामंत्री कारी सलमान कासमी ने बताया कि आज रात 10.30 बजे रात में शाही जामा मस्जिद में शहर काजी की जनाजा ए नमाज होगी। चिश्ती साहब कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। बताया कि आज सुबह उन्होंने फज्र में नमाज अदा की थी और नमाज अदा करने के बाद घर जाते समय उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें धनवंतरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब 10:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।