Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsOutsourcing Sanitation Workers Protest Against Councillor s Nepotism in Meerut

पार्षदों का भाई-भतीजाावाद नहीं चलेगा

Meerut News - मेरठ में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों और पार्षद के भाई के बीच विवाद बढ़ गया है। कर्मचारियों ने पार्षद के भाई पर उत्पीड़न का आरोप लगाया और नगर निगम में धरना दिया। नगरायुक्त ने आश्वासन दिया कि सफाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSun, 23 Feb 2025 03:46 AM
share Share
Follow Us on
पार्षदों का भाई-भतीजाावाद नहीं चलेगा

मेरठ। आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी और पार्षद और उसके भाई के बीच का विवाद शनिवार को भी नगर निगम में छाया रहा। कर्मचारियों ने जहां पार्षद के भाई पर हाथापाई और आरोप लगाकर शनिवार को कर्मचारी संगठन ने नगर निगम में तालाबंदी कर धरना दिया। सफाई कर्मियों ने पार्षद और उसके भाई के खिलाफ कारवाई की मांग की। वहीं कर्मचारियों ने कहा कि पार्षदों का भाई-भतीजावाद नहीं चलेगा। जनता ने पार्षद को चुना है। भाई, पति, चाचा को नहीं। वार्डों में पार्षदों की मनमानी के चलते सफाई कर्मचारियों का काम करना मुश्किल हो गया है। अधिकारियों से सेटिंग कर सफाई कर्मचारियों का ट्रांसफर कराया जाता है। यह सब नहीं चलेगा। इस पर नगरायुक्त ने आश्वासन दिया कि किसी भी सफाई कर्मचारी या सफाई नायक का ट्रांसफर वार्ड के पार्षद के कहने पर नहीं किया जाएगा।

नगर निगम परिसर में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को गैर हाजिर कर उन्हें काम से निकलवाया जाता है। आउटसोर्स सफाई कर्मियों का उत्पीड़न चरम पर है। कहा कि सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न किया गया तो वार्डों में सफाई व्यवस्था को ठप कर देंगे। जब तक पार्षद नगर निगम में आकर सफाई कर्मचारियों से माफी नहीं मांगेंगे, प्रदर्शन जारी रहेगा। बाद में टाउन हाल में नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्या सुनी। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनेश मनोठिया ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। पैसे लेकर कर्मचारियों का ट्रांसफर किया जा रहा है। नगरायुक्त ने कहा कि किसी भी वार्ड में तैनात सफाई कर्मचारी या सफाई नायक का ट्रांसफर वार्ड के पार्षद के कहने पर नहीं किया जाएगा। किसी कर्मचारी को कोई समस्या हो वह सीधे नगरायुक्त से मिल कर बता सकता है। टीसी मनोठिया ने नगरायुक्त से पूछा कि सफाई कर्मचारी नगर निगम के कर्मचारी हैं या पार्षदों के। वार्डों में सफाई कर्मचारियों की हाजिरी लगाने का काम सफाई नायकों का होता है, लेकिन पार्षद हाजिरी लगा रहे हैं। यह अधिकार पार्षदों को किसने दिया है।

डा.हरपाल को हटाने की मांग

उधर, सफाई कर्मचारियों ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.हरपाल सिंह को उनके पद से हटाने की मांग की। कहा कि डा.हरपाल सिंह भी कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। वार्ड में तैनात कर्मचारियों को गैर हाजिर दिखाकर पार्षदों के कहने पर उनका वेतन रोक देते हैं।

यह रहे मौजूद

लेखपाल राजकुमार, अनीश अहमद, विनेश मनोठिया, कैलाश चंदोला, दिनेश सुद, वीसी मनोठिया, अंकुश मेहरौल, दीपक मनोठिया, विनेश विद्यार्थी, दिनेश लोहरे, प्रमोद चौधरी, मनोज सिंघानिया, नवीन गहरा, सोनू बहनीवाल, अमित जाहिदपुर, रवि बावरा, राजेश बाबू, नगर आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें