सब जूनियर कुश्ती के लिए मेरठ की टीम का चयन
Meerut News - मेरठ में 27 मई से चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए ट्रायल्स हुए। बालक और बालिका वर्ग में विभिन्न भार वर्गों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी की गई। कोच...

मेरठ। चंडीगढ़ में 27 मई से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए बुधवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित रुस्तम ए जमा दारा सिंह कुश्ती हाल में ट्रायल्स हुए और मेरठ की टीम का चयन किया गया। कुश्ती कोच जबर सिंह सोम ने बताया कि बालक वर्ग के लिए ग्रीको रोमन और फ्री स्टाइल व बालिका वर्ग में फ्री स्टाइल ट्रायल्स आयोजित किए गए। बालक वर्ग 48 किलोग्राम भार वर्ग में दशरथ, 60 किलोग्राम भार वर्ग में अभिराज अहलावत, 65 किलोग्राम भार वर्ग में तरुण तोमर, 71 किलोग्राम भार वर्ग में दुष्यंत सूर्य, 92 किलोग्राम भार वर्ग में सूरज, 80 किलोग्राम भार वर्ग में कृष्ण, ग्रीको रोमन वर्ग में 51 किलोग्राम भार वर्ग में आदिल, 55 किलोग्राम भार वर्ग में अर्जुन प्रधान, 60 किलोग्राम भार वर्ग में केशव रस्तोगी, 65 किलोग्राम भार वर्ग में यश कुमार, 71 किलोग्राम भार वर्ग में हर्ष, 80 किलोग्राम भार वर्ग में वासु विदरी का चयन किया गया।
बालिका वर्ग 43 किलोग्राम भार वर्ग में सारथी, 46 किलोग्राम भार वर्ग में पायल सैनी, 57 किलोग्राम भार वर्ग मे सिद्धि तोमर, 61 किलोग्राम भार वर्ग मे सलोनी शर्मा, 69 किलोग्राम भार वर्ग मे इतिशा का चयन किया गया। मुख्य संरक्षक अश्वनी गुप्ता, जिला कुश्ती संघ के संरक्षक कल्याण सिंह, अर्जुन अवार्ड पहलवान अलका तोमर आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।