Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsMerath Players Shine at 23rd Para National Championship Multiple Medals Won

फातिमा ने भाला फेंक में स्वर्ण, आयुष ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीता

Meerut News - मेरठ के खिलाड़ियों ने चेन्नई में चल रही 23वीं पैरा नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। फातिमा खातून ने भाला फेंक में स्वर्ण और आयुष ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीते। कुल मिलाकर, मेरठ के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठFri, 21 Feb 2025 04:02 AM
share Share
Follow Us on
फातिमा ने भाला फेंक में स्वर्ण, आयुष ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीता

मेरठ। चेन्नई में चल रही 23वीं पैरा नेशनल चैंपियनशिप में मेरठ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। दिव्यांग कैटेगरी के विभिन्न वर्गों में आयुष और फातिमा खातून ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक और रजत पदक हासिल किए। फातिमा ने डिस्कस थ्रो के बाद भाला फेंक में भी स्वर्ण पदक जीता। वहीं, आयुष ने शॉटपुट के बाद डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीता। बुधवार को मेरठ के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक मिलाकर कुल 8 पदक प्राप्त किए थे। इसमें फातिमा ने बुधवार को डिस्कस थ्रो में स्वर्ण, अनमोल ने भाला फेंक और रिया ने शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा अनुराधा ने 100 मीटर दौड़, रितिका ने 100 मीटर दौड़ और आयुष ने शॉटपुट में रजत और रवि व अनुभव ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता था।

गुरुवार को फातिमा खातून ने भाला फेंक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और 16.06 मीटर भाला फेंकर पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। आयुष ने डिस्कस थ्रो में 17.26 मीटर दूरी पर चक्का फेंककर दूसरा स्थान प्राप्त किया और रजत पदक जीता। फातिमा खातून और आयुष दोनों ने उत्तर प्रदेश के लिए दो-दो पदक जीते। फातिमा ऊर्जा विभाग में तैनात हैं। उनके प्रदर्शन पर प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल ईशा दुहन और स्पोर्ट्स ऑफिसर अर्जुन अवॉर्डी अलका तोमर ने खुशी जताई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें