Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsMeerut Youth Threatens Suicide Police Search Underway

युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम पर दी सुसाइड की धमकी

Meerut News - मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में एक युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम पर आत्महत्या की धमकी दी। पुलिस ने तुरंत युवक के घर पहुंचकर उसकी तलाश की, लेकिन वह गायब मिला। युवक ने डायल 112 पर कॉल किया और कहा कि वह...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठMon, 7 April 2025 05:27 AM
share Share
Follow Us on
युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम पर दी सुसाइड की धमकी

मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में एक युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सुसाइड की धमकी दी। जानकारी के बाद पुलिस युवक के घर पहुंच गए लेकिन वह अपने मकान से गायब मिला। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, भगवतपुरा निवासी युवक ने शनिवार रात डायल 112 पर कॉल की। उसने पुलिस को बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। कहा कि उसकी मौत के बाद परिवार को परेशान न किया जाए। इसके बाद उसने अपना फोन बंद कर लिया। पुलिस टीम तुरंत युवक के घर पहुंची लेकिन वह वहां नहीं मिला। रविवार रात तक भी उसका कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर रमाकान्त पचौरी का कहना है कि शानू सिंह नाम के युवक ने फोन किया था। उसकी तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें