Meerut Police Dominates 28th Aquatic Cluster Swimming and Cross-Country Competition वोटर पोलो में मेरठ पुलिस विजेता, क्रॉस कंट्री में गाजियाबाद पुलिस जीती, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsMeerut Police Dominates 28th Aquatic Cluster Swimming and Cross-Country Competition

वोटर पोलो में मेरठ पुलिस विजेता, क्रॉस कंट्री में गाजियाबाद पुलिस जीती

Meerut News - मेरठ में 28वीं एक्वाटिक कलस्टर तैराकी और क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का समापन हुआ। वाटर पोलो में मेरठ पुलिस विजेता रही, जबकि गौतमबुद्धनगर पुलिस दूसरे स्थान पर रही। क्रॉस कंट्री में गाजियाबाद पुलिस ने जीत...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठTue, 20 May 2025 04:36 AM
share Share
Follow Us on
वोटर पोलो में मेरठ पुलिस विजेता, क्रॉस कंट्री में गाजियाबाद पुलिस जीती

मेरठ। मेरठ जोन की 28वीं एक्वाटिक कलस्टर तैराकी एवं क्रासकंट्री प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। वाटर पोलो में मेरठ पुलिस टीम विजेता रही, जबकि गौतमबुद्धनगर पुलिस दूसरे स्थान पर रही। क्रॉस कंट्री में गाजियाबाद पुलिस टीम विजेता और मेरठ पुलिस उपविजेता रही। प्रतियोगिता के अंतिम दिन वाटर पोलो का फाइनल मेरठ-गौतमबुद्धनगर पुलिस के बीच हुआ। मेरठ पुलिस टीम विजेता रही। 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री पुरुष वर्ग में गाजियाबाद पुलिस टीम पहले और मेरठ पुलिस टीम दूसरे स्थान पर रही। पांच किमी क्रॉस कंट्री महिला वर्ग में मेरठ पुलिस टीम पहले और गौतमबुद्धनगर टीम दूसरे नंबर पर रही। तैराकी में पुरुष वर्ग में मेरठ पुलिस विजेता रही, गौतमबुद्धनगर पुलिस दूसरे स्थान पर आई।

वाटर पोलो पुरुष वर्ग में मेरठ पुलिस टीम विजेता रही। उपविजेता गौतमबुद्धनगर टीम बनी। प्रतियोगिता का समापन एसएसपी मेरठ डॉ. विपिन ताडा, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और सीओ नवीना शुक्ला की मौजूदगी में हुआ। आरआई लाइन हरपाल सिंह मौजूद रहे। प्रतियोगिता का परिणाम 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस(पुरुष वर्ग) कमिश्नरेट गाजियाबाद - विजेता मेरठ पुलिस - उपविजेता 05 किलोमीटर क्रॉस कंट्री(महिला वर्ग) मेरठ पुलिस - विजेता गौतमबुद्धनगर - उपविजेता तैराकी (पुरुष वर्ग) मेरठ पुलिस - विजेता गौतमबुद्धनगर - उपविजेता वाटर पोलो (पुरुष वर्ग) मेरठ पुलिस - विजेता गौतमबुद्धनगर - उपविजेता

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।