मेरठ कैंट बोर्ड का कार्यकाल आज समाप्त
Meerut News - मेरठ कैंट के वर्तमान बोर्ड का कार्यकाल सोमवार को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद केन्द्र सरकार के आदेश से बोर्ड अगले छह माह या चुनाव होने तक एक्शटेंशन पर काम करेगा। एक्सटेंशन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं...

मेरठ कैंट के वर्तमान बोर्ड का कार्यकाल सोमवार को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद केन्द्र सरकार के आदेश से बोर्ड अगले छह माह या चुनाव होने तक एक्शटेंशन पर काम करेगा। एक्सटेंशन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
2015 में चुनाव के बाद 13 जुलाई को मेरठ कैंट के नये बोर्ड का गठन हुआ था। अधिसूचना जारी होने के बाद बोर्ड गठित हुआ। उसके बाद 21 जुलाई 2015 को भाजपा की रिनी जैन के सहारे बसपा की बीना वाधवा उपाध्यक्ष चुनी गई। इस बीच प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुअा तो कैंट बोर्ड में भी सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट शुरू हो गई। वर्ष 2019 में भाजपा के विपिन सोढ़ी सहित सात सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर बीना वाधवा को उपाध्यक्ष से हटा दिया। अब एक साल से विपिन सोढ़ी कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं। पांच साल का निर्धारित कार्यकाल 13 जुलाई को समाप्त हो जाएगा। व्यवस्था के अनुसार सभी आठ सदस्यों को फिर से शपथ लेनी होगी। उसके बाद सहमति हुई तो उपाध्यक्ष का चुनाव हो सकता है। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा है। फिलहाल 13 जुलाई के बाद कैंट बोर्ड एक्सटेंशन पर रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।