मंदवाड़ी से 19 फीट लंबे अजगर को रेस्क्यू किया
Meerut News - हस्तिनापुर में वन विभाग ने 19 फीट लंबा और 80 किलो वजनी एक विशालकाय अजगर का रेस्क्यू किया। ग्राम प्रधान की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी ने टीम को रवाना किया। घंटों की मेहनत के बाद अजगर को कौरव वन ब्लॉक...

हस्तिनापुर में बातनौर-मंदवाड़ी से एक विशालकाय अजगर को सोमवार को वन विभाग टीम ने रेस्क्यू किया। अजगर की लंबाई 19 फीट और वजन लगभग 80 किलो है। रेस्क्यू कर अजगर को हस्तिनापुर वन रेंज के कौरव वन ब्लॉक के जंगलों में छोड़ा गया। ग्राम प्रधान मंदवाड़ी ने वन विभाग को गांव में पुल के पास अजगर होने की सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी खुशूब उपाध्याय ने अजगर रेस्क्यू का लिए तीन सदस्यीय टीम को रवाना किया। घंटेभर की मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने अजगर को रेस्क्यू किया। खुशूब उपाध्याय ने बताया 19 फीट लंबे और करीब 80 किलो वजन वाले इस अजगर को हस्तिनापुर वन रेंज के कौरव वन ब्लॉक के जंगल में छोड़ दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।