Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsMaharashtra Fraud Maulana Asad Arrested in Meerut for 51 Lakh Scam

51 लाख की धोखाधड़ी में वांछित मौलाना असद गिरफ्तार

Meerut News - मेरठ में पुलिस ने 51 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में वांछित मौलाना असद को गिरफ्तार किया। असद ने महाराष्ट्र में किराए के मकान से 56 लाख रुपये उधार लिए थे, जिसमें से केवल 5 लाख लौटाए थे। अब ट्रांजिट...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठFri, 7 March 2025 05:25 AM
share Share
Follow Us on
51 लाख की धोखाधड़ी में वांछित मौलाना असद गिरफ्तार

मेरठ। कार्यालय संवाददाता 51 लाख की धोखाधड़ी में महाराष्ट्र के पायजुनी थाने से वांछित मौलाना असद को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ट्रांजिट रिमांड की तैयारी की जा रही है। रिमांड मिलते ही मुंबई पुलिस आरोपी को लेकर मुंबई रवाना हो जाएगी।

मुंबई स्थित थाना पायजुनी से बुधवार को सब इंस्पेक्टर शांताराम नाइक टीम के साथ समरगार्डन थाने पहुंचे। बताया वह मौलाना असद की तलाश में आए हैं। असद महाराष्ट्र में किराए के मकान में रहा। उसने मकान मालिक का भरोसा जीता और रोजगार खोलने के लिए 56 लाख रुपये उधार लिए। कुछ महीने बाद मकान मालिक को पांच लाख रुपये लौटा दिए, जिसके बाद 51 लाख रुपये शेष थे। आरोप है मकान स्वामी ने रुपये लौटाने का दबाव बनाया तो आरोपी वहां से भाग निकला और मेरठ में रहने लगा। कुछ दिन पहले सूचना मिली मौलाना असद घर आ गया है। समर गार्डन पुलिस के साथ मुंबई पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी। एसएचओ लिसाड़ीगेट ने बताया मुंबई पुलिस यहीं ठहरी है। शुक्रवार को कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड तैयार कराएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें