Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsJeweler s Apprentice Arrested in West Bengal for Stealing 230 Grams of Gold

सर्राफ का सोना लेकर भागा कारीगर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

Meerut News - देहलीगेट क्षेत्र के सर्राफ ने 230 ग्राम सोना कारीगर प्रोविर मंडल को जेवर बनाने के लिए दिया था, लेकिन वह गायब हो गया। पुलिस ने पश्चिम बंगाल में उसे गिरफ्तार कर 179 ग्राम सोना बरामद किया। मामले की जांच...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठMon, 12 May 2025 02:35 AM
share Share
Follow Us on
सर्राफ का सोना लेकर भागा कारीगर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

देहलीगेट क्षेत्र से आठ दिन पहले सर्राफ का 230 ग्राम सोना लेकर फरार हुए कारीगर को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से 179 ग्राम सोना बरामद किया है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 17 लाख रुपये आंकी गई है। एसएचओ रमेश चंद शर्मा ने बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र के पूर्वा शेखलाल निवासी सर्राफा कारोबारी दिलीप सिंह की देहलीगेट के तेजाब मार्केट में दुकान है। उन्होंने कारीगर के रूप में पश्चिम बंगाल के जनपद हुगली निवासी प्रोविर मंडल को रखा हुआ था। 28 अप्रैल को उन्होंने प्रोविर को 230 ग्राम सोना जेवर तैयार करने के लिए सौंपा।

तय हुआ 6 मई तक वह जेवर तैयार कर लौटा देगा। तीन मई को जब वह काम की जानकारी लेने गए तो प्रोविर गायब था। उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। तत्काल एक टीम पश्चिम बंगाल भेजी गई। सर्राफा एसोसिएशन ने इस कारीगर को पूरी छानबीन व कागजी कार्रवाई के बाद रखा था, इसलिए पुलिस उसके घर पहुंच गई और उसे दबोच लिया। उसके पास से करीब 179.040 ग्राम सोना बरामद हो गया। इसमें 164 ग्राम सोना उसके पास से व 15.040 ग्राम सोना उसके ब्रह्मपुरी स्थित मकान से बरामद हुआ है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कुछ और सर्राफ ने प्रोविर पर अपना सोना बताया है। उसकी भी पुलिस छानबीन कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें