शिक्षा, रोजगार, खेल और राजनीति में बढ़ाएं भागीदारी
Meerut News - कंकरखेड़ा में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानिया ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया और शिक्षा, खेलों में भागीदारी, व राजनीति...

कंकरखेड़ा। दिल्ली दून हाईवे स्थित रिजॉर्ट में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानिया ने नवनियुक्त पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों को सम्मानित किया। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद ने प्रदेश कार्यकारिणी व ज़िलाध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपे। सभी पदाधिकारियों का परिचय, आपसी समन्वय व संगठन की आगामी रणनीति के लिए प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में विचार विमर्श किया गया। रामावतार पलसानिया ने देशभर के खाप चौधरी और बैठक में मौजूद लोगों से बच्चों की शिक्षा, आपस में समन्वय, बच्चों का खेलों की ओर रुझान, राजनीति में भागीदारी पर जोर देने की अपील की। सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों से गांव-गांव, गली-गली जाकर ज्यादा से ज्यादा जाट बिरादरी के लोगों को जोड़ने का आहवान किया।
इस अवसर पर आयोजित विराट कवि सम्मेलन का शुभारंभ उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीन कुमार, अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानिया, राज्यमंत्री चौधरी यशवीर सिंह, सहारनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। सभी कवियों को अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनु चौधरी दांतल, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष अचला सिंह, प्रदेश संयोजक अंकित बालियान, विवेक चहल, सोनी भैय्या, सुभाष मलिक, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ विवेक सांगवान ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जाट संसद के द्वितीय सत्र में भारतवर्ष के प्रसिद्ध कवियों ने शिरकत कर जनमानस में ऊर्जा का संचार किया। कवि सम्मेलन में संचालन लाफ्टर चैलेंज फेम दिल्ली कुलदीप ललकार ने किया। कवि सम्मेलन में डॉ. कृष्णकांत मधुर, लटूरी लट्ठ हास्य सम्राट टूंडला, रामबाबू सिकरवार धौलपुर, कवि धीरेंद्र कुमार, युवा कवि उत्तम जाट, कविता कुसमाकर ने स्वरचित रचनाएं सुनाईं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।