भारत-पाक तनाव के चलते आरटीओ में सूने रहे काउंटर
Meerut News - भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण शुक्रवार को आरटीओ साकेत आईटीआई कार्यालय में काउंटर सूने रहे। यहाँ रोजाना सैकड़ों लोग आते थे, लेकिन इस दिन केवल जरूरी काम से ही लोग आए। कर्मचारियों ने सर्वर की धीमी गति और...
Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठFri, 9 May 2025 09:06 PM

भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते शुक्रवार को आरटीओ के साकेत आईटीआई कार्यालय के काउंटर सूने रहे। यहां रोजाना सैकड़ों की संख्या में कार्यालय खुलने तक लोगों का तांता लगा रहता था। शुक्रवार को काउंटर खाली दिखे। सूत्रों की माने जिले में दूरदराज के गांव-देहात से काफी संख्या में लोग आते हैं। माना जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान तनाव की वजह से लोग फिलहाल जरूरी काम से ही आरटीओ आ रहे हैं। वहीं एक कर्मचारी ने बताया कि सर्वर की स्पीड भी बहुत सुस्त थी। इस वजह से आवेदकों की ओडियोमेट्री, फोटो, साइन और हस्ताक्षर में परेशानी आई। धूप तेज होने की वजह से गर्मी भी बहुत थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।