Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsGunfight Erupts During Wedding in Meerut s Tatina Village Three Arrested

ततीना में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में मुकदमा, तीन गिरफ्तार

Meerut News - मेरठ के मवाना क्षेत्र के गांव ततीना में शादी के दौरान विवाद के चलते गोलीबारी हुई। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों के पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठFri, 28 Feb 2025 04:36 AM
share Share
Follow Us on
ततीना में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में मुकदमा, तीन गिरफ्तार

मेरठ/मवाना। हिटी मवाना के गांव ततीना में शादी के दौरान हुए विवाद में बुधवार को दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चली थी। गुरुवार को पुलिस ने फायरिंग के मामले में दोनों पक्षों के तीन युवकों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया। गुरुवार को तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

गांव ततीना में सचिन एवं आदित्य पक्ष के बीच मंगलवार रात शादी समारोह के दौरान हुए विवाद हुआ था। दोनों पक्ष में बुधवार को पथराव हुआ और गोलियां चली थीं। पुलिस दोनों पक्षों के युवकों को थाने ले आई थी। पुलिस ने अपनी ओर से गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार को पुलिस ने दोनों पक्षों से आदित्य, सचिन और श्याम समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। गुरुवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तमंचे, कारतूस बरामद हुए। थाना पुलिस ने गुरुवार को जानकारी अधिकारियों को देने के बाद तीनों को जेल भेज दिया। फरार दो युवकों की तलाश जारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें