Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsFire Erupts Again at Garbage Dump in Lohiyanagar Local Leaders Demand Action

लोहियानगर: फिर धधका कूड़े का पहाड़

Meerut News - हापुड़ रोड स्थित लोहियानगर में कूड़े के पहाड़ में फिर से आग लग गई, जिससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है। नगर निगम पर कागजी खानापूर्ति का आरोप लगाया गया है। सपा नेता गौरव गुर्जर ने कल...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठMon, 7 April 2025 05:28 AM
share Share
Follow Us on
लोहियानगर: फिर धधका कूड़े का पहाड़

हापुड़ रोड स्थित लोहियानगर कूड़े के पहाड़ में रविवार की देर शाम फिर आग लग गई। कूड़े में आग लगने से आसपास के लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया। लोगों ने नगर निगम अधिकारियों पर आरोप लगाया कि सब कागजी खानापूर्ति हो रही है। लोगों की जान से अब खिलवाड़ हो रहा है। उधर, सपा नेता गौरव गुर्जर ने सोमवार को पं.बख्शी दास इंटर कालेज से कलक्ट्रेट तक तिरंगा मार्च का ऐलान किया है। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार का कहना है कि आग की सूचना मिली है। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.हरपाल सिंह को मौके पर भेजा गया है। लोहियानगर कूड़े के पहाड़ में इन दिनों लगातार आग लग रही है। आग लगने का कारण पता नहीं चल रहा है। रविवार की देर शाम को भी लोगों ने अचानक कूड़े के पहाड़ से आग की लपटें देखी तो हंगामा हो गया। सपा नेता गौरव गुर्जर ने बताया कि यह आये दिन की घटना हो गई है। नगर निगम लगातार कूड़ा डंप कर रहा है। इसी तरह शाम होते-होते कूड़े में आग भी लग रही है। रविवार की देर शाम भी ऐसा ही हुआ। शाम तक सब ठीक था। देर शाम को कुछ लोगों ने कूड़े के बीच से आग की लपटें देखी। इससे आसपास की कालोनियों, गांवों में रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। गांव के कुछ लोग मौके पर भी पहुंचे। कुछ लोगों ने नगर निगम अधिकारियों को भी सूचना दी। तब नगर निगम की कुछ गाड़ियां पानी डालने पहुंची। रात तक निगम की टीम आग पर काबू पाने में लगी रही।

आज तिरंगा पदयात्रा निकालने का है कार्यक्रम

उधर, सपा नेता गौरव गुर्जर हापुड़ रोड लोहियानगर से कूड़े के पहाड़ हटाओ, जन जीवन बचाओ की मांग को लेकर सोमवार सुबह 9 बजे तिरंगा पदयात्रा निकालेंगे। प्रभावित गांव के लोगों से अपील की है कि पदयात्रा में शामिल हों। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए, अपने बच्चों के लिए,अपने परिवार के लिए पं.बख्शी दास इंटर कालेज से कलक्ट्रेट तक तिरंगा मार्च निकाला जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें