Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsFamily Conflict Escalates in Meerut Stones Thrown During Property Dispute

मकान पर कब्जे को लेकर दो परिवारों में पथराव

Meerut News - मेरठ के गोलाकुआं आजादनगर में मकान पर कब्जे को लेकर परिवार के बीच भिड़ंत हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने महिलाओं पर पथराव कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठMon, 10 March 2025 05:14 AM
share Share
Follow Us on
मकान पर कब्जे को लेकर दो परिवारों में पथराव

मेरठ। लिसाड़ी गेट स्थित गोलाकुआं आजादनगर में मकान पर कब्जा करने को लेकर परिवार के लोगों में ही भिड़ंत हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने महिलाओं पर पथराव कर दिया। पुलिस ने तीन घायलों को अस्पताल भर्ती कराया है। मामले में आरोपी पक्ष के खिलाफ तहरीर दी गई है। गोलाकुआं आजादनगर निवासी फहीमुद्दीन और इनका भाई फारुख दोनों एक ही मकान में रहते हैं। फारुख नशे का आदी है और एक माह से नशामुक्ति केंद्र में भर्ती है। इसी के चलते फारुख की पत्नी आबिदा अपनी दोनों बेटियों शुमाइला व सबा के साथ अपने रिश्तेदार अरशद के इस्लामाबाद स्थित आवास पर रहने चले गए। आबिदा का आरोप है कि इस दौरान फहीमुद्दीन ने उनके घर में रखा सारा सामान गायब कर दिया और मकान के हिस्से पर कब्जा कर लिया। इसी बात को लेकर पिछले एक सप्ताह से दोनों पक्ष में विवाद चल रहा है। रविवार दोपहर तीनों मां-बेटी और अरशद मकान पर बातचीत करने के लिए पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान फहीमुद्दीन ने अपने बेटों तल्हा और ओसामा के साथ मिलकर आबिदा पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पथराव कर दिया, जिसके चलते अरशद, सबा, आबिदा घायल हो गए। मोहल्ले में अफरातफरी फैल गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले में आबिदा ने अपने देवर फहीमुद्दीन और उसके बेटों के खिलाफ तहरीर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।