दो लग्जरी कार से 22 किलो गांजा पकड़ा, मेरठ का सरगना समेत तीन गिरफ्तार
Meerut News - मेरठ/मुजफ्फरनगर में पुलिस ने झारखंड से तस्करी कर लाए गए 22 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्कर दो लग्जरी कारों में गांजा छिपाकर लाए थे। गिरोह का सरगना मनोज है, जो उड़ीसा-झारखंड से...

मेरठ/मुजफ्फरनगर, हिटी मुजफ्फरनगर पुलिस ने झारखंड से तस्करी कर लाए गए 22 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। दो लग्जरी कारों में इसे छिपाकर लाया जा रहा था। गिरोह के तार झारखंड और उड़ीसा से भी जुड़े हैं। पुलिस ने बताया कि शामली रोड पर चेकिंग के दौरान तीन तस्करों को दो लग्जरी कारों के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों कार से 22 किलो गांजा बरामद हुआ। तस्करों के गिरोह का सरगना गिरफ्तार आरोपी मनोज निवासी पल्लवपुरम मेरठ, है। उसके दो साथी ललित और मनोज निवासी कांधला हैं। बरामद गांजा की कीमत लगभग 3 लाख है। मेरठ निवासी तस्कर मनोज गाड़ी से उड़ीसा-झारखंड से गांजा लाता है।
वह विभिन्न शहरों में इसे बेचता है। पल्लवपुरम निवासी मनोज अपने ललित व मनोज को गांजा सप्लाई करने आया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी जिस शहर में गांजा बेचने जाते थे, उसी शहर की नंबर प्लेट अपनी गाड़ी पर लगा लेते थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।