मेरठ रेंज के 681 हेड कांस्टेबल इधर से उधर
Meerut News - डीआईजी कलानिधि नैथानी ने मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ जिलों के 681 हेड कांस्टेबलों का तबादला किया। सभी हेड कांस्टेबलों को एक ही जिले में 10 वर्ष बीत चुके थे। मेरठ से 406, बुलंदशहर से 118, बागपत से...

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने रेंज के चारों जिलों मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ में तैनात 681 हेड कांस्टेबलों का तबादला कर दिया। इन सभी को एक ही जिले में 10 वर्ष बीत चुके थे। जनपद मेरठ से 406, बुलन्दशहर से 118, बागपत से 66 व हापुड़ से 91 हेड कांस्टेबल स्थानान्तरित किए गए हैं। मेरठ जिले से 406 हेड कांस्टेबल स्थानान्तरित हुए हैं, जिनमें से 121 बुलंदशहर, 241 बागपत, 44 हापुड़ भेजे गए हैं। बुलंदशहर से 36, बागपत से 57 और हापुड़ से 31 मेरठ जिले के लिए स्थानान्तरित हुए हैं। बुलंदशहर से कुल 118 हेड कांस्टेबल स्थानान्तरित किए गए हैं, जिनमें से 36 हेड कांस्टेबल मेरठ, 12 बागपत और 70 हापुड़ भेजे गए हैं। बुलंदशहर के लिए मेरठ से 121, बागपत से 09 और हापुड़ से 59 हेड कांस्टेबल भेजे गए हैं। बागपत से कुल 66 हेड कांस्टेबलों का स्थानान्तरण हुआ है, जिनमें 57 हेड कांस्टेबल मेरठ, 09 बुलंदशहर भेजे गए हैं। बागपत को मेरठ से 241, बुलंदशहर से 12 और हापुड़ से 01 हेड कांस्टेबल मिला है। इसी तरह हापुड़ जिले से कुल 91 हेड कांस्टेबलों को स्थानान्तरित किया गया है। इनमें 31 हेड कांस्टेबल मेरठ, 59 बुलंदशहर और एक बागपत बागपत भेजा गया है। जनपद हापुड़ को मेरठ से 44 और बुलंदशहर से 70 हेड कांस्टेबल मिले हैं। डीआईजी ने तत्काल सभी हेड कांस्टेबलों की रवानगी के आदेश भी कर दिए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।