Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsDevotees Celebrate Navami with Worship of Maa Siddhidatri in Meerut Temples

मंदिरों में हुआ मां सिद्धिदात्री का पूजन, कन्याओं को जिमाया

Meerut News - मेरठ में रविवार को देवी मंदिरों में मां सिद्धिदात्री का पूजन हुआ। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा की और परिवार में सुख-शांति की कामना की। भक्तों ने कन्या पूजन किया और प्रसाद वितरित किया। बाबा औघड़नाथ...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठMon, 7 April 2025 05:33 AM
share Share
Follow Us on
मंदिरों में हुआ मां सिद्धिदात्री का पूजन, कन्याओं को जिमाया

मेरठ। रविवार को शहर के देवी मंदिरों में मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री का पूजन हुआ। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से मां की पूजा की और परिवार में सुख शांति की कामना की। मंदिर परिसर में भक्तों की आस्था और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। वहीं नवमी पर श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर उन्हें प्रसाद वितरित किया। बाबा औघड़नाथ मंदिर में मां दुर्गा के पूजन के लिए सुबह से भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हाथों में पूजा का थाल लिए श्रद्धालु कतार में लगे रहे और माता रानी के जयकारे लगाते रहे। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन कर परिवार में सुख शांति की कामना की। श्रद्धालुओं ने लौंग, कपूर, सिंदूर, फल और पुष्प अर्पित कर मनोकामनाएं मांगी। मंदिर के पुजारी पंडित श्रीधर त्रिपाठी ने बताया कि मां दुर्गा के नौवें स्वरुप मां सिद्धिदात्री की आराधना का विशेष महत्व है। सदर काली माता का मंदिर में माता रानी को भोग लगाने के बाद मंदिर के बाहर कन्या पूजन किया। शाम को महाआरती हुई। जागृति विहार प्राचीन मां मंशा देवी मंदिर में माता के दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतार रही। जयदेवी नगर गोल मंदिर पहुंचे श्रद्धालुने ने मां दुर्गा का पूजन कर कन्याओं को भोजन कराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें