Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsDelhi Police Demolishes 168-Year-Old Religious Site for Rapid Metro Corridor

मेरठ : रैपिड में बाधक धर्म स्थल पर चला बुलडोजर

Meerut News - दिल्ली रोड पर जगदीश मंडप के पास 168 साल पुराने धर्म स्थल को शुक्रवार देर रात पुलिस-प्रशासन ने बुलडोजर से हटा दिया। निर्माण हटाने के लिए पहले से ही कमेटी को नोटिस दिए गए थे। निर्माण को हटाने का काम...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSat, 22 Feb 2025 05:22 AM
share Share
Follow Us on
मेरठ : रैपिड में बाधक धर्म स्थल पर चला बुलडोजर

दिल्ली रोड पर जगदीश मंडप के पास रैपिड रेल कॉरिडोर के बीच सड़क पर आ रहे 168 साल पुराने धर्म स्थल को शुक्रवार देर रात एक बजे के बाद पुलिस- प्रशासन ने भारी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से हटा दिया। दिन में धर्म स्थल से जुड़ी कमेटी के लोगों ने खुद ही निर्माण हटाना शुरू कर दिया था। फिलहाल इस पर कोई भी अफसर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। कमेटी के लोगों ने शुक्रवार सुबह से मजदूर लगाकर निर्माण को हटाने का काम शुरू कराया। शाम तक काफी दीवार को हटा दिया गया। इसे हटाने के लिए एनसीआरटीसी की ओर से पत्राचार किया गया था, चूंकि यह निर्माण रैपिड-मेट्रो कॉरिडोर के दायरे में आ रहा था। गुरुवार को पुलिस प्रशासनिक अफसरों की टीम मौके पर पहुंची थी। धर्म स्थल हटाने के लिए पूर्व में भी कई बार कमेटी को नोटिस दिए गए थे।

मेरठ में दिल्ली रोड पर रैपिड-मेट्रो निर्माण कार्य चल रहा है और अंडरग्राउंड काम हो रहा है। ईरा मॉल के ठीक सामने सड़क पर वर्षों पुराना धर्म स्थल है। इसे हटाने के लिए एनसीआरटीसी अफसरों ने प्रशासनिक अधिकारियों से पत्राचार किया था। प्रशासन की ओर से कमेटी को नोटिस दिए गए थे। गुरुवार को एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और एडीएम सिटी ब्रिजेश सिंह फोर्स के साथ धर्मस्थल पर पहुंचे थे। कमेटी के लोगों से इसे हटाने की कार्रवाई शुरू कराने की बात कही। कमेटी के लोगों ने 24 घंटे का समय सामान शिफ्ट करने के लिए मांगा था। शुक्रवार सुबह मजदूरों को लगाकर निर्माण को हटाने का काम शुरू कराया गया। देरा रात प्रशासन ने यहां बुल्डोजर चलाकर पूरे निमार्ण को हटा दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें