Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsChaudhary Ajit Singh s 4th Death Anniversary Commemorated with Havan and Tributes in Meerut

मेरठ : पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह ने किसानों की सेवा में लगाया पूरा जीवन

Meerut News - मेरठ में रालोद संस्थापक चौधरी अजित सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर हवन और गोष्ठी का आयोजन किया गया। बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने उनके योगदान को सराहा। चौधरी साहब ने किसानों और वंचितों की सेवा में...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठTue, 6 May 2025 11:51 AM
share Share
Follow Us on
मेरठ : पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह ने किसानों की सेवा में लगाया पूरा जीवन

मेरठ। रालोद संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की चौथी पुण्यतिथि मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर हवन और गोष्ठी के साथ मनाई गई। बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने अमेरिका में कंप्यूटर इंजीनियर की नौकरी छोड़कर अपना पूरा जीवन किसानों और वंचितों की सेवा में लगा दिया था। उन्होंने चौधरी चरण सिंह के बाद किसान नेता के रूप में सबसे ज्यादा काम किए। उद्योग मंत्री रहते हुए शुगर इंडस्ट्री को लाइसेंस देकर किसानों को कोल्हू और क्रेशर पर लुटने से बचाया। किसान आंदोलन में भी चौधरी अजित सिंह ने अपना समर्थन देकर जान फूंकी।

गन्ने का भुगतान समय से किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ ने कहा कि चौधरी साहब ने आपसी भाईचारा और सौहार्द्र कायम करने में सबसे बड़ी भूमिका अदा की थी। वे किसानों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। कार्यकर्ताओ ने चौधरी अजित सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जयराज सिंह एडवोकेट, अशोक चौधरी, वीरेंद्र तोमर, संगीता दोहरे, सोहराब ग्यास एडवोकेट, सतेंद्र तोमर, अतिर रिजवी, विनय मल्लापुर, सिबते अब्बास, नायब अली आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें