Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsBee Attack at CCS University Over 150 Injured 74-Year-Old Dies

मेरठ : सीसीएसयू कैंपस में मधुमक्खियों का फिर हमला, 150 घायल

Meerut News - मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में मधुमक्खियों ने लगातार दूसरे दिन हमला किया। इस हमले में 150 से अधिक छात्र घायल हुए हैं और 74 वर्षीय धर्मवीर शर्मा की मौत हो गई। असिस्टेंट रजिस्ट्रार सहित कई लोग...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSun, 23 Feb 2025 04:02 AM
share Share
Follow Us on
मेरठ : सीसीएसयू कैंपस में मधुमक्खियों का फिर हमला, 150 घायल

मेरठ। प्रमुख संवाददाता चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस में लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी मधुमक्खियों ने तांडव मचाया। सुबह से दोपहर तीन बजे तक कैंपस में डेढ़ सौ से ज्यादा छात्र-छात्राओं और विभिन्न जिलों से काम के लिए पहुंचे लोगों को मधुमक्खियों ने हमला कर घायल कर दिया। असिस्टेंट रजिस्ट्रार मनोज कुमार सहित कैंपस पहुंचे अमित चौधरी, योगिता और किशन कुमार हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मेडिकल सहित विभिन्न हॉस्पिटल में भर्ती हैं। हमले से बचाने के लिए बाइक से पेट्रोल निकालकर डस्टबिन तक जलाए गए, लेकिन स्थिति नियंत्रण में नहीं आ सकी। वन विभाग की टीम ने स्प्रे किया। कैंपस में घंटों चीखपुकार मची रही।

शुक्रवार दोपहर तीन बजे शुरू हुए मधुमक्खियों के हमले में 74 वर्षीय रिटायर्ड जेई धर्मवीर शर्मा की मौत हो चुकी है, जबकि सौ से अधिक विद्यार्थी घायल हो गए थे। शनिवार सुबह नौ बजे से कैंपस में फिर से मधुमक्खियां हमलावर हो गईं। कैंपस में मुख्य गेट पर छात्र और मूल्यांकन केंद्र के कर्मचारियों को मधुमक्खियों ने घायल कर दिया। डेढ़ बजे तक मधुमक्खियां रुक-रुककर हमले करती रहीं, लेकिन दो बजे के बाद स्थितियां बिगड़ गईं। मेन गेट, मंदिर परिसर, गेस्ट हाउस और ऑडिटोरियम के सामने मधुमक्खियों ने तांडव मचा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अकेले शनिवार को डेढ़ सौ से अधिक विद्यार्थी, कर्मचारी एवं परिजन मधुमक्खियों के हमले में घायल हो गए, लेकिन ये कहीं एडमिट नहीं हुए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें