मंच पर बसंत का उत्सव, मन में उल्लास का ज्वार
Meerut News - सुभारती विश्वविद्यालय में शुक्रवार को बसंतोत्सव की बहार से दर्शकों के मन में उल्लास का ज्वार फूट पड़ा। शास्त्रीय एवं लोकनृत्य गायन में छात्रों ने अपन

मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय में शुक्रवार को बसंतोत्सव की बहार से दर्शकों के मन में उल्लास का ज्वार फूट पड़ा। शास्त्रीय एवं लोकनृत्य गायन में छात्रों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सत्यजीत रे प्रेक्षागृह में हुए इस समारोह का शुभारंभ भारतीय विश्वविद्यालय संघ की एडिशनल सेक्रेटरी डॉ. ममता आर अग्रवाल, सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल, पद्मश्री कथक नृत्यांगना नलिनी-कमलिनी, पंडित विजय शंकर मिश्र, डीन डॉ. पिंटू मिश्रा, डॉ. भावना ग्रोवर एवं डॉ. सोकिन्द्र कुमार ने किया। मंच कला विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा भारतीय शास्त्रीय एवं लोक नृत्य-गायन की प्रस्तुतियों के माध्यम से मां सरस्वती के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की गई। छात्राओं ने राग बहार में रचित मां सरस्वती की स्तुति प्रस्तुत की। स्व. डॉ. मुक्ति भटनागर द्वारा रचित एवं स्वरबद्ध राग किरवानी में सुभारती गान का हुआ। अमीर खुसरो रचित राग बहार में बंदिश ‘सकल बन फूल रही सरसों पर कथक की प्रस्तुत दी। छात्रा आलिया-अलीमा खान ने राग पहाड़ी में रचित ठुमरी ‘अजहु सजनिया श्याम नहीं आए प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। उप्र के लोकगीत ‘सब के बलमुआ अमवा लगावे प्रस्तुति से छात्र-छात्राओं ने बटोरी। डॉ. ममता आर अग्रवाल ने कहा कि वसंत ऋतु को छह ऋतुओं में से सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। बसंत आते ही प्रकृति में एक नई उमंग आने लगती है। डॉ. जीके थपलियाल ने कहा कि बसंत प्रेम, रंग एवं उत्साह का प्रतीक है। बसंत पर प्रकृति नया रूप लेकर हमें प्रगति का संदेश देती है। पद्मश्री नलिनी कमलिनी एवं पंडित विजय शंकर मिश्रा को उक्त समारोह में शारदा श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। तबले पर फरदीन हुसैन, अभिषेक मिश्रा एवं हारमोनियम पर महाराज खान ने संगति की। श्वेता सिंह, निशि चौहान, डॉ. इंद्रेश मिश्रा दीपक, डॉ. श्वेता चौधरी, डॉ. भावना ग्रोवर, पीहू सिंघल, अनुष्का नमया, रिया, वान्या, तेजस्वी, अंकित, प्रज्ञा, दिया, गुनगुन एवं सिमरन रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।