अमेरिका से कृषि उत्पादों के आयात पर रोक की मांग
Mau News - - किसान सभा ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन अमेरिका से कृषि उत्पादों के पर रोक की मांगअमेरिका से कृषि उत्पादों के पर रोक की मांगअमेरिका स

मऊ, संवाददाता।
अमेरिका से कृषि उत्पादों के आयात व्यापार समझौते के विरूद्ध उत्तर प्रदेश किसान सभा की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया। किसान सभा ने अमेरिका से कृषि उत्पादों के आयात पर रोक लगाने की मांग किया। साथ ही राष्ट्रपति को सम्बोधित एक मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
रामकुमार भारती ने कहा कि कृषि उत्पादों का बढ़ता आयात भारतीय किसानों की आजीविका को नष्ट कर रहा है। अमेरिका स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारतीय बाजार पर अपना अधिकार स्थापित कर रही हैं। भारत-अमेरिका व्यापार को 87 विलियन से बढ़ाकर 500 मिलियन करने की यह पहल भारतीय कृषि और लघु उद्योग पर गंभीर हमला है। किसान सभा राष्ट्रहितों के इस आत्म समर्पण की कड़ी निन्दा करता है। राष्ट्रपति से मांग किया कि अमेरिका से कृषि उत्पादों के आयात पर रोक लगाई जाय, अमेरिका की दादागिरी का विरोध किया जाय। किसानों के शोषण को बन्द किया जाय। भारतीय भूमि पर अमेरिकी सन्य विमानों की लैडिंग रोका जाय। निर्वासित भारतीय प्रवासियों के अमानवीय व्यवहार पर रोक लगाया जाय। जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल सड़कों को सही कराया जाय। धान और गेहू क्रय केन्द्रों पर गन्ना तौल जैसे इलेक्ट्रानिक धर्मकॉटा लगाया जाय। आक्रोश जताने वालों में देवेन्द्र प्रसाद मिश्र, मदन लाल श्रीवास्तव, गुफरान अहमद, रामनरायन सिंह, सुबाष चक्रदेवा, जयप्रकाश राम, रामप्यारे गौतम, रणविजय सिंह, टेल्हू राम, हेमई राम, धनराज आदि लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।