प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्र-छात्राएं सम्मानित
Mau News - कोपागंज नगर पंचायत क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश त्रिपाठी और अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार भारती ने निपुण छात्रों को सम्मानित...

पूराघाट। कोपागंज नगर पंचायत क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय प्रथम के प्रांगण में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यालय के निपुण और प्रतिदिन विद्यालय आने वाले छात्रों को खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश त्रिपाठी और अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार भारती ने सम्मानित किया। खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि इस ब्लॉक का यह विद्यालय आदर्श विद्यालय है। इस विद्यालय से सभी को सीख लेना चाहिए। नगर पंचायत कोपागंज के अधिशाषी अधिकारी रोहित कुमार भारती ने कहा कि यह विद्यालय हमेशा एक नया प्रदर्शन करता है। जिसे देख सब लोग प्रभावित होते हैं। समय-समय पर बच्चों को उनके प्रदर्शन पर सम्मानित करना उनको हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस अवसर पर प्रधानाध्याक विनोद कुमार,बुद्धिराम राजभर, दीपमाला, रजिया खातून, कालिंदी, विनीता गुप्ता, उर्मिला, अभय तिवारी आदि लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।