Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsSunitas Victory in Shahpur Panchayat By-Election Wins by 76 Votes

शाहपुर में सुनीता ने 76 मतों से दर्ज की जीत

Mau News - मऊ, संवाददाता। दोहरीघाट के ग्राम पंचायत शाहपुर में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊFri, 21 Feb 2025 02:34 PM
share Share
Follow Us on
शाहपुर में सुनीता ने 76 मतों से दर्ज की जीत

मऊ, संवाददाता। दोहरीघाट के ग्राम पंचायत शाहपुर में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव की शुक्रवार को मतगणना ब्लॉक परिसर में हुई। प्रत्याशी सुनीता ने जीत दर्ज करते हुए अपनी प्रतिद्वंदी चंद्रशेखर को 76 मतों से हराकर जीत दर्ज की। निर्वाचन अधिकारी सोमप्रकाश गुप्ता द्वारा विजेता सुनीता को जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

ग्राम पंचायत शाहपुर के प्रधान गिरजा का निधन होने के बाद सीट रिक्त हो गई थी। बीते 19 फरवरी को इस सीट पर मतदान हुआ जिसमें दो प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें मृतक प्रधान गिरजा की पत्नी सुनीता चुनावी मैदान में थी। वहीं वर्ष 2021 के चुनाव में दूसरे स्थान पर रहें चंद्रशेखर भी मैदान में उतरे थे। शुक्रवार को ब्लॉक में वोटों की गिनती शुरू हुई तो पहले स्थान पर रहीं सुनीता ने कुल 340 वोट मत पाए। जबकि दूसरे नंबर पर चंद्रशेखर को 264 वोट मिले। इस प्रकार सुनीता 76 मतों से विजई हुई। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी छा गई और सुनीता को फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें