देश और प्रदेश का विकास करेगी सपा: अभिषेक
Mau News - मऊ में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी की एक बैठक हुई, जिसमें प्रदेश सचिव अभिषेक मद्धेशिया ने कहा कि सपा देश और प्रदेश का सम्पूर्ण विकास कर सकती है। उन्होंने युवाओं को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होने का...

मऊ, संवाददाता। नगर के पूरादुर्जनराय मुहल्ले में सोमवार को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव अभिषेक मद्धेशिया की अध्यक्षता में बैठक हुआ। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव अभिषेक मद्धेशिया ने कहा कि देश और प्रदेश का सम्पूर्ण विकास सिर्फ सपा ही कर सकती है। उन्होंने युवाओं को अपने अधिकारों को लेकर एकजुट होने पर बल दिया। कहा कि जिस ओर युवा चलता है उधर ही विकास की रफ्तार भी चलती है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हाजी इरफान ने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के कमजोर और गरीबों के हितों के लिए संघर्ष करने वाली पार्टी है। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष रामप्रकाश उर्फ बबलू यादव, शम्भू सोनकर, अशोक पाल, सेक्टर प्रभारी उमेश यादव, पवन मद्धेशिया, मनीष गुप्ता, वेद सोनकर ,अर्जुन सोनकर ,विनोद मद्धेशिया, संजय मद्धेशिया, धनजी मद्धेशिया ,इंद्रजीत गुप्ता, विनीत कुमार आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।