Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मऊSoldier found dead body hanging on the noose

सिपाही का फंदे पर लटकता मिला शव

थानाक्षेत्र अंतर्गत कटघराशंकर निवासी गोल्डेन मल्ल गोंडा कोतवाली में सिपाही पद पर तैनात था। शुक्रवार की सुबह उसका शव गोंडा जनपद के कोतवाली थाने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊFri, 12 March 2021 09:42 PM
share Share

मधुबन। हिन्दुस्तान संवाद

थानाक्षेत्र अंतर्गत कटघराशंकर निवासी गोल्डेन मल्ल गोंडा कोतवाली में सिपाही पद पर तैनात था। शुक्रवार की सुबह उसका शव गोंडा जनपद के कोतवाली थाने परिसर में स्थित कमरे में फंदे लटकता मिला। गोंडा पुलिस ने गोल्डेन के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया। परिजन गोंडा को रवाना हो गए हैं। अभी फंदे पर लटकने की वजह का पता नहीं चल सका है।

थाना क्षेत्र के कटघराशंकर निवासी देवेन्द्र मल्ल का एकलौता पुत्र 25 वर्षीय गोल्डेन मल्ल लगभग दो साल पहले उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुआ था। वर्तमान में उसकी तैनाती गोंडा जिले के कोतवाली थाना में सिपाही पद पर थी। इसकी दो बहनें हैं, जिसकी शादी हो चुकी है। गोल्डेन शुरू से ही अपने प्रतिभा एवं मिलनसार व्यवहार के चलते लोगों के बीच बना रहता था। गोल्डेन दो दिन पूर्व अपने घर आया था। गुरूवार को उसका जन्मदिन भी था। गोल्डेन के मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। हालांकि गोल्डेन ने फांसी लगाई है या कुछ और कारण है इसका पता नहीं चल सका है। मौत की सूचना मिलते ही गांव स्थित घर पर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे थे। गांव में मातम पसर गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें