सपा ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर
Mau News - मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम सभा फतेहपुर में समाजवादी पार्टी का पीडीए चर्चा कार्यक्रम हुआ। क्षेत्रीय विधायक राजेन्द्र कुमार ने चुनावी रणनीति पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। संगठन को मजबूत...

मुहम्मदाबाद गोहना। विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर अस्सी भवन अंतर्गत ग्राम सभा फतेहपुर में समाजवादी पार्टी की ओर से रविवार को पीडीए चर्चा कार्यक्रम आमान अहमद की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजेन्द्र कुमार ने आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही कार्यकर्ताओं को जागरुक करते हुए पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराने पर जोर दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रभारी धर्म प्रकाश यादव ने संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान किया। साथ ही संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। कार्यकर्ताओं ने पीडीए गठबंधन की नीतियों को प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया। उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान के लिए संगठित रूप से काम करने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सदानंद यादव, ब्लॉक अध्यक्ष जय हिन्द यादव, जिला सचिव महेंद्र पासवान, जिला पंचायत सदस्य रवि पासी, जिला उपाध्यक्ष मिठू राजभर, अध्यक्ष अल्पसंखयक प्रकोष्ठ कमर अहमद, राम करन सोनकर, महासचिव अजीत कुमार यादव, सेक्टर अध्यक्ष महेंद्र यादव, लक्षीराम यादव, अग्नू यादव, भरत राम आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।