Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsRoof Collapse in Mau Infant Dies Five Injured

जर्जर मकान की छत गिरने से मासूम की मौत, पांच घायल

Mau News - मऊ के डोमनपुरा कसारी मुहल्ले में एक जर्जर मकान की छत गिरने से आठ महीने के मासूम अफ्फान की मौत हो गई। इस हादसे में वकील अहमद के परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस और प्रशासन ने मौके...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊSat, 26 April 2025 12:54 AM
share Share
Follow Us on
जर्जर मकान की छत गिरने से मासूम की मौत, पांच घायल

मऊ। थाना दक्षिण टोला क्षेत्र अंतर्गत डोमनपुरा कसारी मुहल्ले में शुक्रवार को एक जर्जर मकान की छत अचानक गिर गई। मलबे में दबने से आठ माह के मासूम की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर क्षेत्राधिकारी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दक्षिण टोला क्षेत्र अंतर्गत डोमनपुरा कसारी निवासी वकील अहमद के घर के एक हिस्से की छत काफी जर्जर हो गई थी। शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे घर के परिजन कमरे में सोए हुए थे। इसी बीच अचानक घर के एक हिस्से की छत गिर गई। मलबे में दबने से आठ माह के मासूम अफ्फान पुत्र वकील अहमद की मौत हो गई। जबकि 40 वर्षीय फरहाना खातून पत्नी वकील अहमद, 11 वर्षीय तबस्सुम परवीन पुत्री वकील, 16 वर्षीय मोहमद इजहान पुत्र वकील, पांच वर्षीय मोहम्मद अन्नान पुत्र वकील, 19 वर्षीय आसमा पुत्री वकील गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल, तहसीलदार भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर घटना के बाबत नगर मजिस्ट्रेट बृजेन्द्र कुमार ने बताया कि मकान काफी पुराना होने के कारण उसकी छत जर्जर हो गई थी। जर्जर छत से ढहने के कारण हादसा हुआ है। पुलिस और राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें