Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsPreparations for Sixth Ashwamedha Yagna at Saryu River Near Mateshwari Dham

21 से अश्वमेघ यज्ञ, एक लाख दीपों से सरयू की होगी आरती

Mau News - दोहरीघाट में मातेश्वरी धाम मंदिर के पास सरयू नदी के तट पर छठवें अश्वमेघ यज्ञ की तैयारियां चल रही हैं। यज्ञ 21 फरवरी से शुरू होकर 1 मार्च तक चलेगा, जिसमें 28 फरवरी को एक लाख दीपों से महाआरती की जाएगी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊMon, 10 Feb 2025 12:22 AM
share Share
Follow Us on
21 से अश्वमेघ यज्ञ, एक लाख दीपों से सरयू की होगी आरती

दोहरीघाट। कस्बा क्षेत्र अंतर्गत मातेश्वरी धाम मंदिर के पास सरयू नदी के तट पर छठवें अश्वमेघ यज्ञ की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। 21 फरवरी को कलशयात्रा के साथ यज्ञ प्रारंभ होकर एक मार्च को समाप्त होगी। वहीं, 28 फरवरी को एक लाख दीपों से सरयू की महाआरती की जाएगी। बाहर से आए कलाकारों की ओर से भव्य यज्ञ मंडप बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। दो हरियों की मिलन स्थली उत्तर वाहिनी मां सरयू के पावन तट पर छठवां अश्वमेघ महायज्ञ देश की समृद्धि और जन कल्याण के लिए मातेश्वरी भक्तों द्वारा सदगुरु महाराज के निर्देश पर किया जा रहा है। इसमें पांच लाख से ऊपर श्रद्धालु सम्मिलित होंगे। पंडाल और यज्ञ मंडप की तैयारी मातेश्वरी भक्तों द्वारा जोर-जोर से किया जा रहा है। सरयू नदी के तट पर आयोजित यज्ञ में सम्मिलित होने के लिए जनपद समेत दूर-दराज से श्रद्धालु आएंगे। प्रवचन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान के लिए भारी पंडाल बनाया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु बैठकर सतगुरु महराज के उपदेश सुनेंगे। वहीं, पंडाल को बनाने में कोलकाता से आए कलाकार जुटे हुए हैं। यज्ञ की जानकारी देते हुए अंतर्राष्ट्रीय मातेश्वरी धाम के सदस्यों ने बताया 21 फरवरी से यज्ञ प्रारंभ होगा। और एक मार्च को समाप्त होगी। वहीं, 28 फरवरी को एक लाख दीपों से मां सरयू की महाआरती होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें