Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsPrabhat Pheri Celebrates Veer Bal Diwas in Kopaganj with Tributes and Unity

भाजपाजनों ने बीर बाल दिवस पर निकाली प्रभात फेरी

Mau News - कोपागंज नगर में बीर बाल दिवस पर आकर्षक झांकी के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की शहादत को नमन किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊThu, 26 Dec 2024 12:24 AM
share Share
Follow Us on
भाजपाजनों ने बीर बाल दिवस पर निकाली प्रभात फेरी

पूराघाट। कोपागंज नगर में बीर बाल दिवस के अवसर पर नगर क्षेत्र में आकर्षक झांकी के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इसके पूर्व सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने गुरू गोविंद सिंह के साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के शहादत को नमन किया। कहा कि कैसे मुगल शासक वजीर खान ने इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए दोनों को मजबूर किया था, लेकिन साहिबजादों ने वजीर खान के सामने इस्लाम धर्म कबूल करने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद वजीर खान ने दोनों साहिबजादो को जिंदा ही ईट की दीवार में चुनवा दिया था। भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु राय ने कहा कि हिंदू धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह के परिवार ने अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया था। उन्होंने हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए सभी को एक जुट रहने का आश्वासन किया। प्रभातफेरी नगर क्षेत्र होते हुए विकास खंड मुख्यालय पहुंची। जहां अमर शहीद स्तम्भ पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा के जिला संयोजिका ज्योति सिंह, कैलाश वर्मा, विनय गुप्ता, अतुल त्रिपाठी, करुणेश सिंह, शत्रुधन सिंह, दिनेश त्रिपाठी, राम सोच राजभर ,अनिल कुमार सिंह, कतवारू राम आदि लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।