Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsPost-Holi Rush Long Queues at Mau Roadways as Travelers Return Home

होली के बाद रोडवेज बसों में ज्यादा भीड़

Mau News - होली पर्व के बाद लोग अपने-अपने घर लौटने लगे हैं। रविवार को मऊ रोडवेज पर यात्रियों की लंबी भीड़ देखने को मिली। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। बसों की कमी के कारण...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊSun, 16 March 2025 01:54 PM
share Share
Follow Us on
होली के बाद रोडवेज बसों में ज्यादा भीड़

मऊ,संवाददाता। होली पर्व बीतने के बाद अब परदेश से घर आए लोग वापस अपने-अपने घर लौटने लगे हैं। इस क्रम में रविवार को मऊ रोडवेज पर यात्रियों की काफी लम्बी भीड़ दिखाई दिया। यात्रियों की भीड़ अधिक होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को उठानी पड़ी। रोडवेज बसों की कमी के कारण यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद गतंव्य तक जाने के लिए किसी तरह से बस उपलब्ध हो पा रहा था। सबसे ज्यादा परेशानी गोरखपुर और वाराणसी रुट पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।

नगर समेत ग्रामीण अंचलों में होली पर्व सकुशल सम्पन्न होने के बाद अब घर से पुन: परदेश वापस होने का सिलसिला शुरु हो गया है। अपने-अपने घर होली त्योहार मनाकर घर वापस जाने के लिए गुरुवार को मऊ रोडवेज पर काफी संख्या में यात्रियों की भीड़ देखा गया। अचानक यात्रियों की भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को होली पर्व बीताने के बाद लौटने वालों की संख्या काफी दिखाई दिया। त्योहार निपटते ही काफी संख्या में यात्री मऊ रोडवेज पर बसों का इंतजार करते हुए दिखाई दिए। सुबह तो रोडवेज स्टैण्ड पर भीड़ सामान्य रहा, लेकिन 12 बजे के बाद लगातार यात्रियों की भीड़ बढ़ने से बसों के इंतजाम में दिक्कत आई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।