Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsPolice Arrests Woman for Stealing Anklet in Dohrighat

चोरी की पायल के साथ महिला गिरफ्तार

Mau News - दोहरीघाट में पुलिस ने एक महिला अभियुक्त मुनिता को एक जोड़ी चोरी की पायल के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ और पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देश पर की गई। थानाध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊWed, 8 Jan 2025 12:09 AM
share Share
Follow Us on
चोरी की पायल के साथ महिला गिरफ्तार

दोहरीघाट। थाना क्षेत्र में पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ और पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक मऊ तथा क्षेत्राधिकारी घोसी के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने सोमवार देर शाम एक महिला अभियुक्त को एक जोड़ी चोरी की पायल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोहरीघाट थाने में मुकदमा संख्या 04/24 धारा 316(2)/318(4)/317(2) बीएनएस एक जोड़ी पायल चोरी का दर्ज किया गया था, जिसकी बरामदगी के लिए टीम गठित की गई थी। टीम ने इसका सफल पर्दाफाश करते हुए चोरी के पायल के साथ एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला की पहचान आजमगढ़ जिले के थाना अतरौलिया के पुरखीपुर निवासी मुनिता के रूप में हुई। पुलिस ने गिरफ्तार महिला को संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार कराने वाली टीम में उपनिरीक्षक महादेव गुप्ता, महिला कांस्टेबल आरती सरोज, कांस्टेबल वीर बहादुर साहू सहित अन्य शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें