Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsMission Shakti Campaign Empowering Women and Promoting Safety in Mau
मिशन शक्ति अभियान चलाकर किया जागरूक
Mau News - मऊ में मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी स्वावलम्बन और सम्मान को बढ़ावा दिया गया। महिलाओं को सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, यूपी 112 और 1076 के बारे में जागरूक किया गया। एंटी रोमियो टीम ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, मऊSun, 23 Feb 2025 11:51 PM

मऊ। मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी स्वावलम्बन और नारी सम्मान को लेकर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिला सुरक्षा सम्बंधित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। विभिन्न थानों की एंटी रोमियो टीम ने महिला हेल्पलाइन 1090, यूपी 112, हेल्पलाइन नम्बरों 1076 आदि के बारे में महिलाओं और छात्राओं को जानकारी देते हुए जागरूक किया। किसी भी विषम परिस्थिति में हेल्पलाइन नम्बरों पर कॉल करके पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।