Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsFraud Case Against Soldier and Police Officers in Madhuban

जालसाजी में दो उपनिरीक्षक, एक सेना के जवान पर केस

Mau News - मधुबन थाना क्षेत्र के धर्मपुर बिनटोलिया में एक व्यक्ति ने 2018 में चरित्र सत्यापन में जालसाजी का आरोप लगाया। शिकायत के बाद, कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों, जिनमें एक सेना का जवान और दो उपनिरीक्षक शामिल...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊSat, 22 Feb 2025 01:13 AM
share Share
Follow Us on
जालसाजी में दो उपनिरीक्षक, एक सेना के जवान पर केस

मधुबन (मऊ)। थाना क्षेत्र के धर्मपुर बिनटोलिया निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही निवासी तत्कालीन सेना में तैनात जवान और थाने पर तैनात तत्कालीन दो उपनिरीक्षकों पर वर्ष 2018 में चरित्र सत्यापन में जालसाजी का आरोप लगाया। शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर मधुबन थाने में तीनों के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया। धर्मपुर बिनटोलिया निवासी राजीव यादव ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जनपद मऊ के कोर्ट में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि गांव के निवासी और तत्कालीन सेना के जवान सत्यपाल यादव वर्ष 2018 में थाने पर तैनात उपनिरीक्षक रामानंद यादव और राजेंद्र प्रसाद के साथ मिलकर जालसाजी करते हुए सेना भर्ती के लिए चरित्र सत्यापन कराया था। यह सत्यापन साक्ष्य छिपाकर कराया गया था। कोर्ट ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ जालसाजी मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश के बाद मधुबन थाने की पुलिस ने तत्कालीन सेना के जवान समेत दोनों उपनिरीक्षकों के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है। मधुबन थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें